हलवाई जैसे उरद दाल के दही बड़े बनाने की विधि – Dahi Vada Recipe in Hindi (2024)

Namaste दोस्तों, Hindi Blog Ideas में आपका स्वागत है। आज आपको बताया जाएगा हलवाई जैसे उरद दाल के दही बड़े कैसे बनाते हैं।

गरमियों का मौसम और मन में ठंडे-मीठे का ख्याल आते ही दही बड़े का नाम सबसे पहले ज़ुबान पर आता है। यह स्वादिष्ट व्यंजन भारत में हर जगह लोकप्रिय है। दही बड़े बनाने की विधि बहुत ही आसान है, लेकिन कुछ खास बातों का ध्यान रखकर आप हलवाई जैसे स्वादिष्ट दही बड़े घर पर ही बना सकते हैं।

उरद दाल के दही बड़े एक स्वादिष्ट व्यंजन सिर्फ एक चटपटा नाश्ता ही नहीं, बल्कि भारतीय व्यंजनों की विविधता और समृद्धि का प्रतीक है। उत्तर में इसे “दही भल्ला” तो दक्षिण में “दही वड़ा” के नाम से जाना जाता है, पर इसके स्वाद का जादू पूरे देश में छाया हुआ है।

हलवाई-जैसे-उरद-दाल-के-दही-बड़े-बनाने-की-विधि-Dahi-Vada-Recipe-in-Hindi

दही बड़े के अलग प्रकार और नाम

उरद दाल के दही बड़े की खासियत यह है कि हर क्षेत्र इसे अपने अलग अंदाज़ में बनता है।

राजस्थान में उड़द की दाल के बजाय मूंग दाल का इस्तेमाल किया जाता है और मसालेदार पुदीने की चटनी के साथ परोसा जाता है।

पंजाब में इसे उड़द दाल से बनाया जाता है और इमली की चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाया जाता है।
गुजरात में इसे “दही वाड़ा” कहा जाता है और इसमें थोड़ा मीठा स्वाद देने के लिए चीनी डाली जाती है।
दक्षिण भारत में “दही वड़ा” का अपना ही स्वाद है, जिसे नारियल और करी पत्ते के तड़के के साथ परोसा जाता है।

इस लेख में हम आपको घर पर ही लजीज दही बड़े बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे। कुछ खास टिप्स और ध्यान देने योग्य बातों को अपनाकर आप ऐसा दही बड़े बनाएंगे, जिसका स्वाद किसी हलवाई की दुकान से कम नहीं होगा। तो चलिए आपको बताये उड़द दाल का बड़ा कैसे बनाते हैं।

Read More – Bina Imli ke Sambar

उरद दाल के दही बड़े के लिए आवश्यक सामग्री – Ingredients

उरद दाल के दही बड़े बनाने की विधि के लिए निचे दी गयी सामग्री पे दयान दे।

  • उड़द दाल: 1 कप
  • हरी मिर्च: 3-4
  • अदरक: 1 इंच टुकड़ा
  • हींग: 1 चुटकी
  • जीरा: 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादअनुसार
  • तलने के लिए तेल: आवश्यकतानुसार

दही के लिए:

  • दही: 2 कप
  • नमक: स्वादअनुसार
  • जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • हरी धनिया: 2-3 चम्मच, बारीक कटी हुई

मसाले के लिए:

  • जीरा: 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला: 1/4 छोटा चम्मच
  • काला नमक: 1/4 छोटा चम्मच

उरद दाल के दही बड़े बनाने की विधि

  1. दाल तैयार करना:
हलवाई-जैसे-उरद-दाल-के-दही-बड़े-बनाने-की-विधि-Dahi-Vada-Recipe-in-Hindi
  • एक बर्तन में 1 कप उड़द दाल को 5-6 घंटे पानी में भिगोकर रख दें।
  • भिगोने के बाद दाल को अच्छी तरह से धो लें और पानी निकाल दें।
  • मिक्सर में डालकर महीन पीस लें।
  • पिसी हुई दाल में बारीक कटी हुई 3-4 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 चुटकी हींग, 1/2 छोटा चम्मच जीरा और स्वादानुसार नमक डालें।
  • सारे मसालों को दाल के साथ अच्छे से मिलाकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

2. बड़े तलना (15 मिनट):

हलवाई-जैसे-उरद-दाल-के-दही-बड़े-बनाने-की-विधि-Dahi-Vada-Recipe-in-Hindi
  • एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल के मध्यम गर्म होने का पता लगाने के लिए आप थोड़ी सी दाल डालकर चेक
  • कर सकते हैं, अगर वह तुरंत ऊपर आ जाए तो तेल सही तापमान पर है।
  • हाथ को हल्का गीला करके दाल के मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या थोड़े चपटे बड़े बनाएं।
  • इन बड़ों को गरम तेल में धीरे-धीरे डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें।
  • तले हुए बड़ों को एक प्लेट या छन्नी पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

3. दही तैयार करना (5 मिनट):

हलवाई-जैसे-उरद-दाल-के-दही-बड़े-बनाने-की-विधि-Dahi-Vada-Recipe-in-Hindi
  • एक बाउल में 2 कप ताजा दही लें। इसमें स्वादानुसार नमक, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला और 2-3 चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनिया डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। दही थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए।

4. दही बड़े परोसना (5 मिनट):

हलवाई-जैसे-उरद-दाल-के-दही-बड़े-बनाने-की-विधि-Dahi-Vada-Recipe-in-Hindi
  • एक प्लेट में तले हुए बड़े रखें।
  • ऊपर से तैयार दही डालें और बराबर फैला दें।
  • ऊपर से थोड़ा भुना हुआ जीरा, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और काला नमक (इच्छानुसार) छिड़कें।
  • आप चाहें तो स्वाद के लिए हरी चटनी और इमली की चटनी भी साथ में दे सकते हैं।

Read More – Sahjan ki Sabji

हलवाई जैसे दही बड़े बनाने के लिए कुछ खास बातें:

  • दाल को अच्छी तरह पीस लें, ताकि बड़े मुलायम बनें।
  • बड़ों को मध्यम आंच पर तलें, ताकि वे अंदर से भी अच्छी तरह पक जाएं।
  • दही को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि वह गाढ़ा और क्रीमी हो।
  • अपनी पसंद के अनुसार मसाले की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते हैं।

यह स्वादिष्ट दही बड़े रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। इसे ज़रूर बनाकर देखें और अपने परिवार और दोस्तों को खिलाएं।

FAQ

बड़े को स्वादिष्ट बनाने के लिए क्या क्या डाला जाता है?

बड़े को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई तरह की सामग्री डाली जाती है। जैसे कुछ मुख्य सामग्री हैं, दही और मसाले। हमारी साइट पे दी गई टिप्स का पालन करके आप घर पर ही स्वादिष्ट दही बड़े बना सकते हैं।

dahi vada is from which state?

दही वड़ा का एक ठिकाना नहीं, पूरे भारत में अलग-अलग नाम से स्वाद का जादू बिखेरता है, उत्तर में दही भल्ला तो दक्षिण में दही वड़ा!

दही बड़े कौन सी दाल के बनते हैं

दही बड़े दो तरह की दाल से बनते हैं: उड़द दाल: यह सबसे आम प्रकार है, जो उत्तर भारत में अधिक लोकप्रिय है मूंग दाल: यह दक्षिण भारत में अधिक लोकप्रिय है, और इसे दही वड़ा कहा जाता है।

दही बड़ा में कौन सा समास है?

दही बड़ा में द्विगु समास है। दही और बड़ा दो शब्द मिलकर दही बड़ा शब्द बनाते हैं। द्विगु समास में प्रथम पद प्रधान होता है और द्वितीय पद उपमेय होता है। जिसका अर्थ है दही के समान बड़ा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x